देवर ने प्रेम प्रसंग में की थी भाभी की  हत्या ! जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो थाने में कर दिया ये खौफनाक कांड, बिहार के हाजीपुर की घटना

    Hajipur, Bihar
    देवर ने प्रेम प्रसंग में की थी भाभी की  हत्या ! जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो थाने में कर दिया ये खौफनाक कांड, बिहार के हाजीपुर की घटना

    हाजीपुर: वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक महिला की संदिग्ध हत्या के मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया, जब इस मामले में गिरफ्तार युवक ने पुलिस हिरासत में जहर खा लिया. घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए लालगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.यह पूरा मामला बेलसर थाना क्षेत्र के मौना बिशनपुर गांव का है, जहां शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

    पुलिस जांच में मामला आया सामने 

    पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या का आरोप उसके देवर साहिल पटेल पर है. बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद चल रहा था, जो कई बार तनाव का कारण भी बना था. इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी साहिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया था.गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की गई. इसी दौरान रविवार को अचानक उसने पुलिस हिरासत में जहर खा लिया. बताया जाता है कि उसने किसी पैकेट से निकली संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया.

    हिरासत में जहर पहुंचा कैसे, बड़ा सवाल 

    घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस हिरासत के अंदर आरोपी तक जहर कैसे पहुंचा. इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को समय रहते इलाज मिल गया और उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है. वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि आरोपी ने किसी पैकेट से कुछ खाने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

    पुलिस हिरासत में हुई घटना की जांच जारी 

    फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिरासत के दौरान यह घटना कैसे हुई और सुरक्षा में कहां चूक हुई. वहीं, मृतका के परिजनों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news