कैमूर में ईंट भट्ठे की गिरी दीवार, 6 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

    कैमूर में ईंट भट्ठे की गिरी दीवार, 6 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

    कैमूर (KAIMUR) : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दुर्गावती में रोहुआं गांव के समीप एक ईट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. इतना ही नहीं इस दीवार के गिरने से दो जानवर दबकर मर गए और कुछ के पैर टूट गए. आनन-फानन में मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से दुर्गावती पीएचसी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य घायलों की इलाज पीएचसी में जारी है.  घटना के वक्त कुछ मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. बता दें कि ये हादसा टेप नामक भट्ठे पर ईंट भराई के दौरान हुई है. जिस ईट भट्ठे पर यह हादसा हुआ है उस ईट भट्ठे के मालिक का नाम  दिवाकर तिवारी बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news