BREAKING:नालंदा में दो बच्चों की हत्या करके मां ने लगाई फांसी, इस वजह से उठाया यह खौफनाक कदम

    Nalanda, Bihar
    BREAKING:नालंदा में दो बच्चों की हत्या करके मां ने लगाई फांसी, इस वजह से उठाया यह खौफनाक कदम

    नालंदा (NALNDA): हिलसा थाना क्षेत्र के भटबिगहा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मरने वाले लोगों में जितेंद्र यादव की पत्नी सरिता कुमारी ,13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 10 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सरिता कुमारी ने दोनों बच्चों के गले मे फंदा डालकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली, घटना के बाद पति फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी सुमित कुमार घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था पति खेत चला गया था, दोनों बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है और महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. खबर अपडेट की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news