BREAKING:बिहार के बाढ़ में नाव हादसा, 2 की मौत, 5 लापता

    BREAKING:बिहार के बाढ़ में नाव हादसा, 2 की मौत, 5 लापता

    पटना(PATNA):बिहार के बाढ़ से एक दर्दनक हादसे की खबर आई है जहां नव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है तो वही पांच लोग लापता है.पुरी घटना उमानाथ गंगाघाट की है.जहां नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

    सात लोग नदी की तेज धारा में बह गए

    बताया जा रहा है कि बाढ़ के विद टोली इलाके से करीब 20 से अधिक लोग नाव पर सवार होकर गंगा नदी पार कर परवल तोड़ने गए थे. सभी लोग परवल तोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी बीच नदी में तेज धार और असंतुलन के कारण नाव पलट गई. नाव पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई. नाव पर सवार कई लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और किनारे तक पहुंचे, लेकिन सात लोग नदी की तेज धारा में बह गए.

    दो शवों को नदी से बाहर निकाला गया

    स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी. मौके पर पहुंचे गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को नदी से बाहर निकाला गया है, जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है. प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. एसडीआरएफ की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.



    Related News