BREAKING: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल 

    BREAKING: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

    कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया ओवर ब्रिज के समीप सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली–कोलकाता नेशनल हाईवे एनएच-19 पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

    काशी से गया जी जा रहे थे यात्री

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कुल 38 यात्री सवार थे.सभी मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो काशी (वाराणसी) से होकर गया जी पितृपक्ष मोक्ष प्राप्ति हेतु जा रहे थे.हादसे में बस के खलासी महेश वर्मा (उम्र 30 वर्ष, निवासी महेशबार, जिला खरगोन, मध्यप्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई.

    राहत और बचाव कार्य जारी

    घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे किया गया, ताकि जाम न लगे.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि यह टक्कर काफी भीषण थी. एक की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल है. सभी यात्रियों का संबंध मध्यप्रदेश से है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news