BREAKING: 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़  

    BREAKING: 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़   

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार इनामी अपराधी को गोली लगी है. पैर में दो गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास की है. जख्मी अपराधी का नाम अजय नट है, जो सारण के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का पुत्र है.

    आरोपी पर 30 से 35 मामले अलग-अलग था

    एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार नट पर गोपालगंज, सीवान, सारण के अलावा यूपी में भी 30 से 35 लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज है.बताया जा रहा है कि मीरगंज थाने की पुलिस अजय नट की गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए जा रही थी.इसी दौरान जिगना ढाला के पास अजय नट ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी.पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमे अजय नट को पैर में दो गोली लगी और मौके पर ही वह गिर गया.

    पढे मामले पर एसपी अवधेश दीक्षित ने क्या जानकारी दी

    गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित इस वक्त सदर अस्पताल में घायल अपराधी से पूछताछ करने पहुंचे है.एसपी ने कहा कि गोरखपुर से गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज लाया गया.अजय नट को लेकर उसके निशानदेही पर हथियार बरामद करने पुलिस जिगना ढाला के पास पहुंची थी, जहां उसने हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश किया था.पुलिस इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.फिलहाल पुलिस टीम और एसटीएफ इस नट गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news