BREAKING : कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर, छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    BREAKING : कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मर्डर, छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार में कोर्ट की सुरक्षा में फिर से बड़ी चूक सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार नाम के कैदी की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार कैदी को बेऊर जेल से पेशी के लिए लाया गया था. इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

    मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बिहटा थाना में  मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं. नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था. पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था. अन्य विवरण की प्रतीक्षा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news