JDU नेताओं को दिखाया गया काला झंडा, महादलितों के संगठनात्मक विकास के लिए मांग पत्र

    JDU नेताओं को दिखाया गया काला झंडा, महादलितों के संगठनात्मक विकास के लिए मांग पत्र

    मोतिहारी(MOTHIHARI) : बिहार में जदयू द्वारा भीम संवाद नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी  द्वारा जदयू नेताओं को काला झण्डा दिया गया. कार्यक्रम के बीच जमकर हंगामा हुआ जिसे रोकने के पुलिस बल को सामने आना पड़ा. इस कार्यक्रम की अगुआई उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी और जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार कर रहे हैं. इसी के तहत अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, मध निषेध मंत्री सुनील कुमार के साथ केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा सहित दर्जनों नेता व समर्थक मौजदू थे.

    नीतीश कुमार के खिलाफ लगे नारे

    भीम संवाद कार्यक्रम भी शुरू हो गई थी तभी भीम आर्मी के दर्जनों नेता ने बैठक हॉल में घुसकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए काला झंडा दिखने लगे.  देखते ही देखते पूरे हॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराया गया. जिसके बाद कार्यक्रम सुचारू रूप से वापस शुरू कराया गया.  

    क्या है पूरा मामला

    इस मौके पर विरोध कर रहे भीम आर्मी के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय पासवान का कहना था कि केसरिया व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो दलितों के हत्या और दलित व् महादलितों के संगठनात्मक विकास के लिए मांग पत्र प्रभारी मंत्री को दिया गया. जिसे बताया जा रहा है कि उसे फाड़ दिया गया. इसी से आक्रोशित होकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता द्वारा विरोध के तहत कला झंडा दिखाया गया.  हलाकि विधानसभा उपाध्यक्ष ने काला झंडा दिखाने कि बात को इंकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news