पुलिस अधिकारी हत्याकांड: बीजेपी का नीतीश सरकार पर कटाक्ष, कहा बिहार तो संभल नहीं रहा और दिल्ली जाने का है सपना  

    पुलिस अधिकारी हत्याकांड: बीजेपी का नीतीश सरकार पर कटाक्ष, कहा बिहार तो संभल नहीं रहा और दिल्ली जाने का है सपना  

    पटना (PATNA) : बिहार में जिस तरह से दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई इसको लेकर राज्यसभा सांसद ने कहा कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, जब एनडीए सत्ता में थी तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन जब राजद सत्ता में आई तो बिहार में अपराधियों को खुली छूट मिल गई. पिछले एक साल में राज्य में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, बिगड़ती कानून व्यवस्था से राज्य की जनता भयभीत है. वहीं बिहार में अपराधियों ने एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी. इस घटना को लेकर बीजेपी अब बिहार सरकार पर लगातार हमलावर है. इसे लेकर अब राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. 

    भाजपा में विभाजन दिखाने की कोशिश- सुशील मोदी

    राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि अटल जी के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार रेल मंत्री और सीएम बने, नीतीश कुमार जो भी हैं अटल जी के कारण ही हैं. नीतीश कुमार जब अटल और आडवाणी की प्रशंसा करते हैं और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं तो वे भाजपा में विभाजन दिखाने की कोशिश करते हैं. जब आडवाणी जी को एनडीए का पीएम उम्मीदवार बनाया गया तो नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने इस फैसले के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. वहीं पिछले एक साल में बिहार में कोई भी नई पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं हुई है.

    अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित

    भाजपा ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सांसद रविशंकर प्रसाद सहित तमाम नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वहीं इसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का राष्ट्र निर्माण में महान योगदान था. अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही नीतीश कुमार सीएम बने नीतीश कुमार को अटल जी को श्रद्धांजलि देनी चाहिए, नीतीश कुमार किसी से भी जाकर मिल सकते हैं लेकिन सच तो यह है कि वह अब थक चुके हैं. बिहार में पूरी तरह से अराजकता है और अपराधियों को खुली छूट है बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज है. 

    2024 में मोदी का जीतना तय- रविशंकर प्रसाद 

    भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा हम सभी अटल जी को श्रद्धांजलि देते हैं, जनसंघ से लेकर भाजपा तक उनका योगदान महान है. अगर नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं तो जा सकते हैं, सच तो ये है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिल्ली शिफ्ट होने और तेजस्वी यादव के लिए 'गद्दी' छोड़ने को कहा था. नीतीश कुमार किसी भी शहर में जाएं लेकिन लोगों ने 2024 में मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है. नीतीश जी बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं और दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं. नीतीश कुमार किसी भी शहर में जाएं लेकिन लोगों ने 2024 में मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news