बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

    बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): आरजेडी नेता तुलसी प्रसाद यादव को अगवा कर मारपीट करने के आरोपी साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इसके साथ ही शुक्रवार की देर रात कोल्ड स्टोरेज और पटना आवास पर छापेमारी की गई.

    पुलिस किसी भी वक्त कर सकती है गिरफ्तार

    आपको बताये कि इससे पहले कोर्ट ने कुर्की और वारंट की अर्जी खारिज कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने फिर से न्यायालय में बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी लगायी थी. शुक्रवार को कोर्ट ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. जिसके बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. अब पुलिस किसी भी वक्त विधायक को गिरफ्तार कर सकती है.

    आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

    पिछले दिनों राजद नेता तुलसी राय ने भाजपा विधायक राजू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पारू थाने में केस दर्ज कराया था. जिसमे बीजेपी विधायक और उसके समर्थकों के नाम भी शामिल है. पिछले दिनों विधायक के मुजफ्फरपुर और पैतृक गांव से छापेमारी कर दो लग्जरी गाडियां बरामद की थी.

    ये है पूरा मामला

    बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और आरजेडी नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे. वहां से निकलने के बाद दोनो में विवाद शुरू हो गया था. राजद नेता तुलसी राय ने विधायक राजू सिंह पर मारपीट, अपहरण और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया. और थाने में मामला दर्ज कराया था. जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news