बिहार MLC चुनाव में जीत से भाजपा गदागद, यूपीए गठबंधन पर साधा निशाना  

    बिहार MLC चुनाव में जीत से भाजपा गदागद, यूपीए गठबंधन पर साधा निशाना

    पटना(PATNA): बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में भाजपा जीत से उत्साहित है. पार्टी के शीर्ष नेता से लेकर कार्यकर्ता सभी खुशी से झूम रहे है.इसी जीत के साथ बिहार विधान परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सम्राट चौधरी ने जीवन कुमार गायक स्नातक और शिक्षक क्षेत्र से जीत हाशील करने वाले को सम्मानित किया.निर्वाचित अवधेश नारायण सिंह और जीवन कुमार काफूल माला देकर पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया.  इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने तमाम वोटरों का शुक्रिया अदा किया है.  

    जनता नीतीश को सबक सिखाएगी

    उन्होंने कहा कि संगठन बीजेपी को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. हम लोग याद कर रहे थे  जब 80 के बाद हम लोकसभा में अधिक सीटें नहीं जीत पाते थे.अब हम पूरे बहुमत के साथ लोकसभा में है.अब बिहार में भी गठबंधन को धूल चाटना है. जनता इनके कामों से अब ऊभ चुकी है.जनता नीतीश कुमार में आगामी चुनाव में बताएगी की आखिर उन्होंने क्या गलती किया है.      

     प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं है स्पष्ट

    मल्लिका अर्जुन खड़गे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता है जो पूरी तरह से समझ रही है.आखिर इनके पास कोई प्रधानमंत्री का चेहरा स्पष्ट नहीं है. बगल में ममता दीदी प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी दिल्ली में केजरीवाल प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं, उत्तर प्रदेश में अखिलेश उम्मीदवार हैं और स्टाइलिंग प्रधानमंत्री उम्मीदवार कितने प्रधानमंत्री को लोग देखेंगे.  क्या खिचड़ी के सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है.  कोयला, टू जी और जीजा जी सबको लोगों ने देख लिया.1996 की स्थिति भी लोगों ने देख लिया है देश में मजबूत सरकार का सपना जनता ने देख लिया नरेंद्र मोदी देश को मजबूत कर रहे हैं.  

     



    Related News