शाम बाद बदल सकता है बिहार का मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    शाम बाद बदल सकता है बिहार का मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    पटना(PATNA):बिहार में मौसम अचानक खराब हो गया है.राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन (बादल की गड़गड़ाहट), वज्रपात (बिजली गिरना) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.यह अलर्ट औरंगाबाद, अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और सिवान जैसे जिलों के लिए जारी किया गया है.विभाग ने बताया है कि शाम 4:45 बजे तक मौसम ज्यादा खराब रह सकता है.

    कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा

    मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवा चल सकती है और कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है. अचानक तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में पानी भरने की भी संभावना है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है, खासकर उन जगहों पर जहां पानी निकलने की सही व्यवस्था नहीं है.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस समय घर से बाहर कम निकलें. खासकर खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास न जाएं, क्योंकि ये जगहें खतरनाक हो सकती है.

    खेतों में काम कर रहे लोगों को भी अलर्ट

     खेतों में काम कर रहे लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है.साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें.राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं.सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.



    Related News