बिहार को मिला पहला मॉडल सदर अस्पताल, तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

    बिहार को मिला पहला मॉडल सदर अस्पताल, तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

    आरा (AARAH) : भोजपुर वासियों को बड़ी सौगात मिली है. जिसे तहत भोजपुर जिले में बिहार का पहला मॉडल सदर अस्पताल का उद्घाटन किया. सुबे के उपमुख्यमंत्री और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज भोजपुर जिले पहुंचे. जहां उन्होंने इसका उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव ने सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित भी किया. वहीं इस कार्यक्रम के बाद तेजस्वी आरा समाहरणालय में पहुंचे. जहां स्वास्थ मंत्री ने भोजपुर जिले के 22 शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के एक शहीद स्मारक का भी अनावरण किया.

    जानिए अस्पताल की सारी सुविधाएं

    इस अस्पताल को 15 करोड़ की लागत से  तैयार किया गया है. इस नए तीन मंजिले भवन में लगभग 300 बेड लगाए गए हैं, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है. तीन मंजिले भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड रखा गया है, जहां मरीजों की ओपीडी सेवा दी जाएगी. इस अस्पताल में मरीजों के लिए आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराई गई है. फर्स्ट फ्लोर पर सर्जिकल वार्ड वहीं दूसरे फ्लोर पर मेडिकल वार्ड तथा आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है.

    अस्पताल में  आई सी यू, एन आई सी यू की व्यवस्था

    इस अस्पताल में सबसे खास बात यह है कि इस अस्पताल में  आई सी यू, एन आई सी यू की  भी व्यवस्था की गई है. इस अनावरण कार्यक्रम में तेजस्वी यादव सहित जिले के 7 विधायकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की. इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. वहीं उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन आज सुबह से ही काफी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रही थी. व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया गया जिसकी मॉनिटरिंग भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार खुद कर रहे थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news