पटना(PATNA):बिहार की अग्निशमन सेवा को और आधुनिक बनाने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान से 80 अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड वाहनों और AI आधारित कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया.इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार की फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन प्रणाली को हाईटेक बनाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके उन्होंने कहा कि नई तकनीक और AI सिस्टम से काम तेज और पारदर्शी होगा, जिससे फर्जी मामलों और देरी पर रोक लगेगी.
पढ़िये सीएम ने क्या कहा
मुख्यमंत्री ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को “वीर योद्धा” बताते हुए कहा कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते हैं, इसलिए सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है.उन्होंने यह भी कहा कि बिहार अब उद्योग और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में बड़े पैमाने पर उद्योग लगेंगे.सरकार ने यह भी घोषणा की कि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि काम में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली पहले से अधिक तेज और आधुनिक होने की उम्मीद
उप मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम में कहा कि बिहार में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पहले से बनी नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है.इस नए कदम से बिहार की फायर सर्विस और आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली पहले से अधिक तेज और आधुनिक होने की उम्मीद है.

