बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बिहार का अब तक का सबसे बड़ा 3 लाख 66 हज़ार करोड़ का बजट

    बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बिहार का अब तक का सबसे बड़ा 3 लाख 66 हज़ार करोड़ का बजट
    बिहार विधानसभा के दूसरे दिन आज राज्य सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी. यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान है कि इस बार का बजट 3 लाख 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा.राज्य के वित्त मंत्री विजेंद्र यादव आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे.बजट को लेकर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की भी निगाहें टिकी हुई है.

    पटना(PATNA):बिहार विधानसभा के दूसरे दिन आज राज्य सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी. यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान है कि इस बार का बजट 3 लाख 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा.राज्य के वित्त मंत्री विजेंद्र यादव आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे.बजट को लेकर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की भी निगाहें टिकी हुई है.

    विपक्ष की भी निगाहें टिकी

    सूत्रों के अनुसार, इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा.इन क्षेत्रों में भारी भरकम राशि खर्च किए जाने की संभावना है, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके.इसके अलावा सरकार बजट के माध्यम से कई अहम घोषणाएं कर सकती है.

    महिला रोजगार योजना को लेकर बजट में अलग से प्रावधान किए जाने की उम्मीद

     खास तौर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बजट में अलग से प्रावधान किए जाने की उम्मीद है.इस योजना के जरिए महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर रहेगा.कुल मिलाकर, आज पेश होने वाला बजट बिहार की विकास दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेगा, जिस पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news