बिहार: प्रशासन की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने किया बड़ा कारनामा! रातों रात गटक गये सरकारी तालाब, पढ़ें कैसे  

    बिहार: प्रशासन की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने किया बड़ा कारनामा! रातों रात गटक गये सरकारी तालाब, पढ़ें कैसे   

    दरभंगा(DARBHANGA): बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफियाओं का वर्चस्व इतना बढ़ गया है कि ये लोग रात रात तालाब तक गटर जा रहे हैं. एक ऐसी खबर दरभंगा जिले से सामने आई, जहां विश्वविद्यालय थाना इलाके के वार्ड नंबर चार स्थित नीम पोखर इलाके में भूमाफियाओं ने एक तालाब को ही रात के अंधेरे में चोरी छुपे मिट्टी भरकर उसे समतल कर दिया, और अपना कब्जा करने के लिए वहां झोपड़ी भी बना दिया.

    माफियाओं ने कब्जा करने के लिए मिट्टी भरने का काम शुरु कर दिया

    वहीं इसके  बाद मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार को दी, सूटना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचे, लेकिन तबतक भूमाफिया मौके से फरार हो गए थे. वहीं एसडीपीओ ने मुहल्ले के लोगों से पूछताछ किया, तो इस बात का खुलासा हुआ कि यह तालाब सरकारी है, और इसका बंदोबस्ती भी होता रहा है, लेकिन दरभंगा में बढ़ते जमीन की कीमत को देखते भूमाफिया की नजर यहां पड़ गई. माफियाओं ने कब्जा करने के लिए मिट्टी भरने का काम शुरु कर दिया.

    एक सप्ताह में भूमाफिया ने रात के अंधेरे में मिट्टी भर तालाब को समतल जमीन बना दिया

    आपको बताये कि यह काम एक दिन में नहीं किया  गया. जैसे ही तालाब में मिट्टी भराई का काम अवैध रूप से भूमाफिया ने शुरु किया था, तब लोगो ने इसकी शिकायत भी की थी, मौके पर तब पुलिस बल के साथ अंचल के अधिकारी भी पहुंचे थे और मिट्टी भराई को रोक कुछ सामान को भी जब्त किया था,लेकिन समय के साथ सब मैनेज हो गया और एक सप्ताह के अंदर फिर भूमाफिया ने लगातार रात के अंधेरे में मिट्टी भर तालाब को समतल जमीन बना दिया.मुहल्ले के लोगो ने बताया कि यहां मछली पालन से लेकर पानीफल तक ती की जाती थी लेकिन अब भूमाफिया इस तालाब में मिट्टी भराई करने लगे यह सब कैसे हुआ किसके आदेश से हुआ इसकी जानकारी नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news