15 अप्रैल को बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री ! आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

    Cm Nitish Kumar News: करीब 2 दशक से अधिक समय तक बिहार की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे है जहां कल यानी 10 अप्रैल के दिन वह राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे.आज दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार दिल्ली के लिए निकलेंगे

    15 अप्रैल को बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री ! आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    नई दिल्ली(NEW DELHI):करीब 2 दशक से अधिक समय तक बिहार की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे है जहां कल यानी 10 अप्रैल के दिन वह राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे.आज दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार दिल्ली के लिए निकलेंगे.वही इसके बाद नीतीश कुमार बिहार आयंगे. जहां 13 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगें और 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा और नयी सरकार का गठन होगा. 

    पढ़े बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्या कहा

    वही बिहार मे नये मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बड़ा बयान दिया है.एक एजेंसी को अपने इंटरव्यू मे कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है.सभी कुछ समय के अनुसार चल रहा है 10 अप्रैल को नीतीश कुमार का राज्यसभा का शपथ ग्रहण है उसके बाद की प्रक्रिया उसके बाद होगी.

    बीजेपी और NDA का बीजेपी ने सम्मानपूर्वक निभाया

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताया कि बीजेपी और NDA के संबंध जो गठबंधन धर्म होता है उसका बीजेपी ने सम्मानपूर्वक निभाया है यही कारण है की दलों को हमपर विश्वास है.जो पूरी प्रक्रिया है जो भी चीज़े चल रही है वो सभी माननीय नीतीश कुमार के नेतृव मे तय हो रही है सब उसी के हिसाब से तय हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news