बिहार: जनता ने विपक्ष को "टुअर" बनाया तो तेजस्वी यादव चले गए विदेश, आखिर नेता प्रतिपक्ष पर क्यों चल रहे शब्दवाण के तीर! 

    बिहार: जनता ने विपक्ष को "टुअर" बनाया तो तेजस्वी यादव चले गए विदेश, आखिर नेता प्रतिपक्ष पर क्यों चल रहे शब्दवाण के तीर!

    TNP DESK-:  बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर बयानों के तीर खूब चल रहे है. वह पूरी तरह से निशाने पर है.  जदयू  के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान दिया है. कहा है कि पिताजी बीमार हैं और उन्हें छोड़कर बेटा सैर - सपाटे पर निकल गया है.  सदन की कार्यवाही से बाहर रहने के लिए भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला है.  पूछा है कि अपने साथ रमीज को भी ले गए हैं क्या ?रमीज  वही व्यक्ति है, जिसके कारण रोहिणी आचार्य ने पटना छोड़ दिया है.  नीरज कुमार ने कहा कि इस बार जनता ने विपक्ष को "टुअर"  बना दिया है.  हार  के बाद तेजस्वी यादव परिवार के साथ विदेश यात्रा पर चले गए है.  

    लोग बता रहे हैं कि वह यूरोप गए है.  अगर वह विदेश गए हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि वह कहां गए है.  लोकेशन शेयर करना चाहिए.  यह भी कहना चाहिए कि उनके साथ कौन-कौन सलाहकार  गया है.  उन्होंने कहा है कि उनके पिता लालू प्रसाद बीमार हैं और पुत्र विदेश की सैर कर रहा है.  बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष पिकनिक मनाने देश छोड़कर विदेश चला जाए या तो ठीक नहीं है.  साथ में यह भी कहा है कि यह सुविधा देश के केवल दो नेताओं को मिली है.  एक है राहुल गांधी और दूसरे तेजस्वी यादव, क्योंकि दोनों सीरियस नेता है ही नहीं.  

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि तेजस्वी यादव अब राहुल गांधी को आदर्श मानकर उनकी राह पर चल निकले है.   क्रिसमस मनाने विदेश चले जाते है.  शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि तेजस्वी यादव वही काम कर रहे हैं, जो पहले से राहुल गांधी करते आ रहे है.  सत्र छोड़कर विदेश चला जाना राहुल गांधी की पुरानी आदत है.  तेजस्वी यादव भी वही काम कर रहे हैं, लगता है कि राहुल गांधी को वह अपना आदर्श मान लिए है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News