Bihar: किशनगंज जिले के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई जाएगी उर्दू, DEO ने जारी किया आदेश

    Bihar: किशनगंज जिले के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई जाएगी उर्दू, DEO ने जारी किया आदेश

    किशनगंज (KISHANGANJ): नए साल के दस्तक के साथ बिहार के किशनगंज जिले में सभी प्राइवेट स्कूल जो सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है, उन सभी स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है.  किशनगंज जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने प्राइवेट स्कूलों में उर्दू पढ़ाने के लिए आदेश जारी किया है. जारी किए गए आदेश में कहा गया है, किशनगंज जिले के सभी सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल्स से अनुरोध है कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को उर्दू की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा संबंधित अनुपालन रिपोर्ट बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, किशनगंज को उपलब्ध कराएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news