बिहार परिवहन विभाग ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: लक्ष्य से आगे बढ़कर 4191 करोड़ से ज्यादा का हुआ राजस्व प्राप्ति

    Bihar News : बिहार परिवहन विभाग ने इस बार राजस्व संग्रहण में नया इतिहास रच दिया है. तय लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4191.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह आंकड़ा निर्धारित 4070 करोड़ रुपये के लक्ष्य से भी अधिक है, यानी विभाग ने 103 प्रतिशत राजस्व हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.

    बिहार परिवहन विभाग ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: लक्ष्य से आगे बढ़कर 4191 करोड़ से ज्यादा का हुआ राजस्व प्राप्ति

    पटना (PATNA): बिहार परिवहन विभाग ने इस बार राजस्व संग्रहण में नया इतिहास रच दिया है. तय लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4191.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह आंकड़ा निर्धारित 4070 करोड़ रुपये के लक्ष्य से भी अधिक है, यानी विभाग ने 103 प्रतिशत राजस्व हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.

    मिली जानकारी के अनुसार, खासकर पिछले चार महीनों में राजस्व वसूली में तेज उछाल देखने को मिला है. विभाग की इस उपलब्धि के पीछे परिवहन मंत्री श्रवण कुमार की सक्रियता और सख्त निगरानी को अहम माना जा रहा है. मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिला स्तर पर राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    इसी क्रम में कार्य में ढिलाई बरतने वाले करीब 40 अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था. इनमें डीटीओ, एडीटीओ, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे. इसके साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया.

    मंत्री श्रवण कुमार ने खुद कई चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और वहां राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने फैंसी नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य परिवहन सेवाओं में सुधार पर भी जोर दिया, जिससे आम लोगों को सुविधा मिली और विभाग की आमदनी में भी इजाफा हुआ.

    इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए चालान अभियान को तेज किया गया, जिससे राजस्व में सीधा योगदान मिला. वहीं डीटीओ कार्यालयों में लंबित वाहन निबंधन के मामलों को भी काफी हद तक निपटाया गया, जिसके कारण नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है. परिवहन मंत्री ने कहा कि जिलावार रिपोर्ट आने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विभाग और बेहतर प्रदर्शन करेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news