Bihar:ड्यूटी के बाद कोर्ट से घर लौट रहा था मुंशी, बंधक बनाकर लोगों ने कर दिया पकड़ौआ विवाह, पढ़ें फिर क्या हुआ

    Bihar:ड्यूटी के बाद कोर्ट से घर लौट रहा था मुंशी, बंधक बनाकर लोगों ने कर दिया पकड़ौआ विवाह, पढ़ें फिर क्या हुआ

    नालंदा(NALANDA):पटना हाई कोर्ट की ओर से पकड़ौआ शादी पर अमान्य  मानने के बाद भी बिहार में पकड़ौओ विवाह के मामले कम नहीं हो रहे है.ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है.जहां रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में एक युवक के साथ जबरन शादी करा दी गई है.पीड़ित युवक बिहारशरीफ कोर्ट में मुंशी के रूप में काम करता है, और सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, उसी दौरान सोहसराय हॉल्ट के पास से उसको बंधक बना लिया गया और जबरन जगतनंदनपुर गांव ले जाकर पहले युवक के साथ मारपीट की गई और दबाव डालकर उसकी जबरन शादी करा दी गई.

    पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया है

     घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक के पिता सुरेंद्र यादव ने रहुई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. लड़का की तरफ से थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है. वहीं लड़की के परिवार के लोग मारपीट की घटना से इनकार कर रहे है और शादी किये जाने की बात स्वीकार कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news