बिहार: सीएम नीतीश कुमार की सेहत को लेकर फिर सवाल, तेजस्वी ने क्यों उठाई डिमेंशिया और अल्जाइमर की बात!

    बिहार: सीएम नीतीश कुमार की सेहत को लेकर फिर सवाल, तेजस्वी ने क्यों उठाई डिमेंशिया और अल्जाइमर की बात!

    TNP DESK- डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है.  जहाँ आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते हैं. प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को “लड़की” कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व दोषपूर्ण सोच का बारम्बार प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री को आप क्या कहेंगे?मुख्यमंत्री जी की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ो बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है। #Shame #Bihar

    राबड़ी देवी को "लड़की " कहने पर मचा है हंगामा 
     
    यह राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव का ट्वीट है.  राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "लड़की" कह दिया।  उसके बाद बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.  दरअसल, सोमवार को बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को "लड़की" कह  दिया।  उनके भाषण के अंश के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने डिमेंशिया और अल्जाइमर बीमारी की बात उठा दी है .  कहा है कि वह रोगी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं.  बता दें कि नीतीश कुमार की सेहत कुछ समय से राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है.  वैसे चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने ताबड़तोड़ दौरा कर सबको चुप कर दिया था. 

    सरकार सोई हुई है, उसको तो होश ही नहीं है-राबड़ी देवी 
     
    दरअसल, बिहार विधान परिषद्  में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ.  दोपहर 12:00 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने  बेल  में नारेबाजी की और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग की.  राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कहा कि- होश में आइये , चुप रहिए, इस्तीफा दीजिये।  राबड़ी देवी  विपक्षी सदस्यों के साथ लगातार  नारा लगाती  रही कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री  इस्तीफा दें.  तानाशाही नहीं चलेगी, अपराधियों को बचाना बंद करें नीतीश सरकार।  राबड़ी देवी लगातार बोले जा रही थी.  कहा कि सब जगह बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है.  सरकार सोई हुई है, उसको तो होश ही नहीं है.  सरकार कुछ बोल नहीं रही है, पुलिस कुछ कर नहीं रही है.  जब से सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं, अपराध बहुत बढ़ गए हैं. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News