Bihar Politisc:राज्यपाल के अभिभाषण पर बिहार विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, तेजस्वी ने जमकर किया हमला

    Bihar Politisc:राज्यपाल के अभिभाषण पर बिहार विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, तेजस्वी ने जमकर किया हमला

    पटना(PATNA):बिहार विधानसभा बजट सदस्य के तीसरे दिन भोजन अवकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण वाद विवाद की कार्रवाई शुरू हुई. पहले विपक्ष के तरफ से नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने अपना पक्ष रखा. राज्यपाल के अभिभाषण तेजस्वी यादव ने निशाना साधते तेजस्वी यादव ने कहा कि 'राज्यपाल का अभिभाषण, श्मशान के मंजर में विवाह का गीत जैसा था.ये इस साल का अभिभाषण था या पिछले साल का कुछ समझ नहीं आया.तेजस्वी ने कहा कि एक बरसात में सैकड़ों पुल गिर जाना,बालिका गृह कांड, बिहार में चूहों की बहार है, क्योंकि CM नीतीशे कुमार हैं.बिहार में 9 लाख लीटर शराब चूहे पी जाते हैं.

     बिहार विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के भी तीखी बहस

    वहीं MLC सुनील सिंह की सदस्यता को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 से पहले CM को पलटूराम कहने पर किसी की सदस्यता नहीं ली जाती थी.सोमवार को बजट पेश होने के बाद CM नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को गले लगा लिया था. इस पर तेजस्वी ने कहा कि दूसरे डिप्टी CM विजय सिन्हा को जलाने के लिए ऐसा किया होगा.'तेजस्वी ने शायराना अंदाज में कहा पुराने कागजों में उलझे दिन और रात, घड़ी देखकर भूल जाते दिन और रात. 2005 से पहले न चांद था, न तारा, न सूरज था. बोलते है 2005 से पहले क्या था.2005 से पहले 6 मेडिकल कॉलेज थे.सुनो एक बात उन्हीं कॉलेज में आज भी 90% जनता इलाज करवा रही है. 95-96 में गरीबों के लिए 2.3 लाख मकान बनाए गए. शहरों में कई वेंडर मार्केट बनाए गए.आज वहीं से फल खरीदते हैं न, मछली खरीदते हैं न ये है लालू जी का बिहार है.

     तेजस्वी ने जमकर किया हमला

    तेजस्वी यादव ने लालू जी संयुक्त बिहार के CM थे. जब वो CM थे तो क्षेत्रफल ज्यादा था, आबादी ज्यादा थी.आज तो झारखंड भी अलग है, फिर भी दयनीय स्थिति है. लालू जी की एक और उपलब्धि है कि उनको गाली दे-देकर लोग पद पा रहे हैं. टीवी पर दिखाई देते हैं.अब जंगलराज के नाम पर डरा कर सोच रहे हैं कि बिहार की जनता झांसे में आ जाएगी, तो आप गलतफहमी में हैं. 2005 के पहले कोई PM के पैर नहीं पड़ता था.इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली तेजस्वी यादव ने कहा- क्या आपने और आपके पिताजी ने बीजेपी को गाली नहीं दी.सम्राट ने कहा कि आपके पिताजी ने बिहार को लूटने का काम किया. तेजस्वी ने कहा कि  आखिरी बार राजद से ही चुनाव जीते थे, अब जीतेंगे भी नहीं. इस पर सम्राट बोले आप राजा हैं क्या. जिसपर स्पीकर ने कहा कि व्यक्तिगत आक्षेप मत कीजिए. इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा किया.



    Related News