Bihar Politisc:गिरते तापमान के बीच जीतन राम मांझी ने बढ़ाया बिहार का सियासी पारा, 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया दावा

    Bihar Politisc:गिरते तापमान के बीच जीतन राम मांझी ने बढ़ाया बिहार का सियासी पारा, 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया दावा

    जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार में गिरते तापमान के बीच राज्य का सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव जनदीक और रहा है वैसे वैसे बिहार की सियासी तस्वीर लगातार बदल रही हैं. सूबे में सभी पार्टियां आनेवाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को पुख्ता करने में जुट गई हैं. साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर सभी पार्टियों द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है.इसी क्रम में आज  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर द्वारा रतनी प्रखंड के शकूराबाद स्थित बसंतपुर पेट्रोल पंप के पास विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए.

     जीतन राम मांझी ने किया 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा

    वहीं  इस दौरान जीतन मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कुछ ऐसी बात बोल दी जिससे बिहार की सियासत गर्मा सकती है, उन्होने आगामी होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया हैं.जीतन मांझी ने कहा कि वैसे तो हमारे कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन मेरी अपनी अपेक्षा है कि हम 20 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ें. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इन सभी बातों पर फैसला हम आनेवाले वक्त में  लेंगे. आनेवाले दिनों में पटना में हमारा एक बहुत बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है और इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हम सीटों को लेकर अपनी आवाज एनडीए में रखेंगे.

    पढ़ें एनडीए से अलग होने की बात पर क्या कहा

    NDA से अलग होने के सवालों पर जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि ये तो सवाल ही पैदा नहीं होता कि मैं इस गठबंधन को छोड़ कर इधर उधर जाऊं. एनडीए परिवार का मैं हिस्सा हूं और हम सभी बहुत प्यार मोहब्बत से एक साथ रहते हैं. एक दूसरे की बातों को सुनते हैं. मोदी जी भी बहुत प्यार करते हैं, और नीतीश जी भी बहुत सम्मान करते हैं और रही बात चुनाव में सीट बंटवारे की तो मुझे भूख लगेगी तो मैं अपने परिवार से ही खाना मांगूंगा, यानी कि सीट बंटवारे में मुझे जितनी भी सीटें चाहिए तो मैं अपने गठबंधन में बात करूंगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news