Bihar Politics:प्रधानमंत्री की रैली पर विपक्ष हताश, दिलीप जायसवाल ने कहा बेचैनी में बौखला गया है कांग्रेस- आरजेडी

    Bihar Politics:प्रधानमंत्री की रैली पर विपक्ष हताश, दिलीप जायसवाल ने कहा बेचैनी में बौखला गया है कांग्रेस- आरजेडी

    पटना(PATNA):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे और शाहाबाद में हुई ऐतिहासिक रैली के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है.इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है,उन्होंने कहा एनडीए और बीजेपी के बढ़ते जनाधार से विपक्ष हताश हो गया है.शाहाबाद की धरती पर अब तक की सबसे बड़ी रैली हुई, जिससे विपक्ष की बेचैनी और बढ़ गई है.

    दिलीप जायसवाल ने कहा बेचैनी में बौखला गया है कांग्रेस, आरजेडी

     दिलीप जायसवाल ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' की तरह मानसिक रूप से परेशान है, उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा, अखबार और टीवी देखकर सवाल खड़ा करने में लगे है साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सवा सौ साल की कांग्रेस आज पतन की ओर जा रही है क्योंकि उन्होंने जनता की सेवा छोड़ राजशाही का रास्ता अपनाया. विपक्ष को चाहिए कि टीवी-अखबार छोड़ जनता के बीच जाकर सेवा करे.

    राहुल गांधी पर तंज

    राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा उनके आने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता.अब उन्हें ज़मीन पर उतरने की ज़रूरत पड़ रही है क्योंकि सत्ता और ऐशो-आराम से अब जनता का सामना करना पड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news