Bihar Politics:नायक नहीं, खलनायक हूं मैं! नीतीश कुमार पर हमलावार हुआ राजद, पोस्टर के जरिए बताया खलनायक

    Bihar Politics:नायक नहीं, खलनायक हूं मैं! नीतीश कुमार पर हमलावार हुआ राजद, पोस्टर के जरिए बताया खलनायक

    पटना(PATNA):राष्ट्रगान पर घिरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष लगातार हमलावर है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष द्वारा हर तरह से हमला किया जा रहा है. आज राजधानी पटना के विभिन्न चौक चौराहा एवं सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास के बाहर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है. पोस्टर में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरीभूषण ठाकुर बचौल एवं जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की तस्वीर भी लगाई गई है.

    पढ़े पोस्टर में क्या लिखा हुआ है

    पोस्टर में स्लोगन दिया गया है नायक नहीं खलनायक हूं मैं. हाँ मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का अपमान अब हो गया राष्ट्रगान का अपमान जी हां मैं हूं खलनायक.यह पोस्टर राजद नेत्री पटना जिले के मखदूम पूर्व के पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली के तरफ से लगाई गई है.

    पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर राजद का निशाना

    आपको बताये कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर इन दिनों सड़क से लेकर सदन तक घेरने की तैयारी राजद के तरफ से की गई है.कभी पोस्टर के जरिए तो कभी पुतला दहन के जरिए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष हमलावर है.



    Related News