DM-SP बैठक के बाद बिहार की सियासत गरमाई, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

    DM-SP बैठक के बाद बिहार की सियासत गरमाई, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

    पटना(PATNA):पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने DM और SP के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस बैठक को लेकर अब सियासत गरमा गई है.राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जदयू और सरकार पर सीधा हमला बोला है.दोनों डिप्टी सीएम को सरकार में कूड़ेदान के बराबर भी सम्मान नहीं दिया जा रहा. जब डिप्टी सीएम ने गुहार लगाई तो पूर्व सीएम ने सीएम को बुलाया, लेकिन सीएम ने हाथ खड़े कर दिए कि ऊपर का आदेश है.

    20 साल में नीतीश जी ने सिर्फ जातीय नफरत फैलाई है: राजद

    20 साल में नीतीश जी ने सिर्फ जातीय नफरत फैलाई है.बिहार के खजाने पर श्वेत पत्र जारी होना चाहिए. जो बच्चा पैदा लेता है वो 27 हजार का कर्ज लेकर पैदा होता है. बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय कर्ज में डुबो दिया. जिस घर में कर्ज से काम चल रहा हो, उस परिवार का स्वास्थ्य कैसे ठीक रहेगा.सीएम के बयान से ही क्लियर हो गया कि बिहार अपराध मुक्त नहीं है. इसका मतलब 20 साल से अपराध ने बिहार को जकड़ रखा है. पहले स्टेशन रोड में जो अवैध धंधे चल रहे थे, वो किसके संरक्षण में थे.

    वादा किसने तोड़ा?

    वर्तमान सरकार चौतरफा चित पड़ गई है. जिन लोगों ने जदयू को डुबोया, आज उन पर ही सवाल खड़े हो रहे है. वादा किसने तोड़ा? मेरी चुनौती है, पब्लिक डोमेन में आकर ये लोग बात करें.बीजेपी और जदयू का अलग-अलग धर्म है. आने वाले समय में जदयू का कोई मतलब नहीं बचेगा.असली लड़ाई राजद और बीजेपी के बीच होगी. हम तो सीएम को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने माना अपराध मुक्त करना है, यानी पहले से अपराध हो रहा है.एनकाउंटर को लेकर दोहरा मापदंड है. सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अलग कानून है. बीजेपी सरकार के सीएम ने दोनों डिप्टी सीएम को रत्ती भर जगह नहीं दी. जब भी जदयू PC करती है, समझ जाइए घबराहट में है.

    सरकार का कोई विजन नहीं है, मेरा आइडिया चुराया

    सरकार का कोई विजन नहीं है. मेरा आइडिया चुराया, लेकिन चुराने में भी लड़खड़ा गए.अब कटोरा लेकर दरवाजे-दरवाजे घूम रहे है.DM-SP की बैठक में डिप्टी सीएम को बुलाया तक नहीं रद्दी बराबर भी वैल्यू नहीं दी.विजय चौधरी कहते है मुसलमानों को नीतीश जैसा सम्राट सुरक्षित रखेंगे. इनके ही लोगों ने मॉब लिंचिंग करवाई. राजद मुसलमानों को बीजेपी के नाम पर डराती है? इतने लंबे समय से मुसलमानों का साथ राजद को मिला है.अपराधियों की जाति मत बताओ, वरना आने वाले समय में कड़ा जवाब मिलेगा.



    Related News