Bihar Politics: लालू-तेजस्वी पर बरसे गिरिराज, बता दिया मगरमच्छ, कह दी ये बात

    Bihar Politics: लालू-तेजस्वी पर बरसे गिरिराज, बता दिया मगरमच्छ, कह दी ये बात

    पटना (PATNA ): बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ती जा रही है. जहां इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को 'मगरमच्छ' की संज्ञा देते हुए कहा कि जनता अब दोबारा इन ‘मगरमच्छों’ को सत्ता में नहीं लाना चाहती.

    लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे,लेकिन जनता अब ठगबंधन को पहचान चुकी

    साथ ही बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, "कुछ लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब ठगबंधन को पहचान चुकी है. वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि लालू यादव को सिर्फ अपने बेटे को गद्दी पर बैठाने की चिंता है. उन्होंने महागठबंधन को 'स्वार्थियों का समूह' बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं.राजनीतिक बयानबाज़ी के इस दौर में अब देखना है कि महागठबंधन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.हम आपको इस राजनीतिक घमासान की हर अपडेट के साथ जोड़ते रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news