Bihar Politics:विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान,कहा संसदीय बोर्ड करेगा फैसला

    Bihar Politics:विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान,कहा संसदीय बोर्ड करेगा फैसला

    पटना(PATNA):केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की सियासत में बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर विचार कर रहे है, लेकिन अंतिम फैसला उनकी पार्टी का संसदीय बोर्ड ही लेगा,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे.

    गठबंधन में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है

    चिराग ने कहा हमारे गठबंधन में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारी स्थिति मजबूत है. अगर चुनाव लड़ना होगा तो हम कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए उतरेंगे.बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है और सरकार इस पर सख्ती से काम कर रही है,उन्होंने कहा कि वे खुद मुजफ्फरपुर जाकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे.

    राहुल गांधी पर सीधा हमला

    चिराग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.वह देश के प्रधानमंत्री है, ऐसे बयान उन्हें शोभा नहीं देते.राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को लेकर चिराग ने कहा, आप चुनाव हार रहे है, जनता आपको नकार रही है तो आत्ममंथन कीजिए. लोकतंत्र के संस्थानों पर सवाल उठाना गलत है.जनता का अपमान मत कीजिए.

    पार्टी के सम्मेलन से होगा चुनावी शंखनाद

    चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी अब पांच जिलों को मिलाकर एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है, जो बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद साबित होगा,उन्होंने कहा कि इससे पार्टी संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा.



    Related News