Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे का राजनीति में आने पर भाजपा करेगी स्वागत,पढें केन्द्र राज्य मंत्री ने क्या कहा

    Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे का राजनीति में आने पर भाजपा करेगी स्वागत,पढें केन्द्र राज्य मंत्री ने क्या कहा

    हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के राजनीतिक में जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के पुत्र निशांत कुमार आने कि चर्चा हो रही है. वहीं NDA  में शामिल बीजेपी के द्वारा निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कही गई है  हाजीपुर में पहुंचे केन्द्र राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने मिडिया से बात करते हुए कहा है,कहीं भी किसी को भी राजनीति में आने की अधिकार है.इसलिए नहीं की वह नीतीश कुमार के पुत्र हैं क्योंकि वह नीतीश कुमार के पुत्र हैं इसलिए उन्हें राजनीति से वंचित नहीं कर सकते हैं. अच्छी बात है वह बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार के  बेटे हैं  हर आदमी राजनीति में आने की अधिकार है.

    आरजेडी हसीन सपने देख रही है-राज भूषण चौधरी निषाद

     वही राजद के द्वारा नितीश कुमार के राजद में आने कि बात कहने पर सवाल पर मंत्री ने कहा है कि किसी के बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही है  आरजेडी हसीन सपने देख रही है. वहीं अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी. नीतीश कुमार को पता है कि जब तक एनडीए एक साथ रहा है तब तक बिहार में विकास हुआ है. बिहार में विकास के लिए एनडीए को साथ रहने की जरूरत है.

    निशांत की राजनीति में आने को लेकर पटना में स्वागत करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं

    आपको बताये कि निशांत की राजनीति में आने को लेकर पटना में स्वागत करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं. केंद्रीय मंत्री हाजीपुर बिहार में केंद्र सरकार के द्वारा बजट में किए गए घोषणा को लेकर उपलब्धि बताने पहुंचे थे. हाजीपुर के पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पूरा कार्यक्रम आयोजन किया गया था इस मौके पर वैशाली जिले के तमाम भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.इस बैठक में चुनाव जीतने के मंत्र पर चर्चा किया जाएगा जिसमें केंद्रीय मंत्री के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जीत का मंत्र साझा भी करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news