बिहार: पेट्रोल पम्प लूटकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, जानें कैसे हुई थी बंदूक की नोंक पर लूट  

    बिहार: पेट्रोल पम्प लूटकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार, जानें कैसे हुई थी बंदूक की नोंक पर लूट

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूट मामले का खुलासा करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है .वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, कार और गैलन बरामद किया है. गिरफ्तार दोनो अपराधी कुंदन कुमार और धीरज कुमार मुजफ्फरपुर के निवासी है. यह कार्रवाई एसपी के नेतृत्व में बनायीं गयी स्पेशल पुलिस टीम ने किया है.

    पुलिस ने किया पेट्रोल पम्प में हुए लूटकांड का खुलासा

    इस मामले में  सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को एनएच 27 पर स्थित सिधवलिया के सदौवा पेट्रोल पम्प पर देर रात 12 बजे के करीब कार से तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे. और पेट्रोलपंप कर्मी से हथियार का भय दिखाकर एक गैलन में 764 लीटर डीजल और 7 हजार नकद लेकर फरार हो गये. इस मामले को लेकर एसपी के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने 7 मई रविवार को इस मामले का खुलासा कर लिया.

    लूट में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरफ्तार इन अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में शामिल एक कार ,एक देशी कट्टा ,दो जिंदा कारतूस ,एक गैलन और आठ सौ रुपये नकद बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियो में कुंदन कुमार का पहले भी बैकुंठपुर थाना में आपराधिक मामले दर्ज है. वहीं इस घटना में शामिल एक और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news