बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उनके सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता अमरेन्द्र अमर को पाकिस्तान से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. पाकिस्तान से 923276100973 फोन कर गिरिराज सिंह को धमकी दी गई है. उक्त नं पर Truecaller में एक बड़े पुलिसकर्मी की तस्वीर सामने आ रही है. फिलहाल इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा उन्हें दे दी गई है, साथ ही साथ उक्त अधिवक्ता सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर के द्वारा नगर थाना में एक लिखित एविडेंस के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है.इसके बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें मामले पर हेड क्वार्टर डीएसपी ने क्या बताया
वह इस मामले में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि उक्त पीड़ित अधिवक्ता द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.वहीं मामले में बेगूसराय हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया कि उक्त अधिवक्ता और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर जी के द्वारा नगर थाने की पुलिस को व्हाट्सएप पर एक आवेदन दी गई है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान से एक व्हाट्सएप कॉल उनके फोन पर आता है और उसके बाद बेगूसराय सांसद भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह और उनके सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर जी को अंजाम भुगतने को यानी जान से मारने की धमकी दिया जाता है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. उस नंबर को भी ट्रेंस कर उसकी लोकेशन और उसकी पूरी पड़ताल कर रही है, क्योंकि उसमे एक वरीय पुलिस अधिकारी की तस्वीर ट्रूकॉलर में आ रही है.इसलिए जांच के बाद ही पता चल पाएगा की धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसका मकसद क्या था.
Thenewspost - Jharkhand
4+


