Bihar News: माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज जानेवाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कई रिजर्वेशन वाले यात्रियों की भी छूट गई ट्रेन, पढ़ें फिर क्या हुआ

    Nawada, Bihar
    Bihar News: माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज जानेवाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कई रिजर्वेशन वाले यात्रियों की भी छूट गई ट्रेन, पढ़ें फिर क्या हुआ

    नवादा(NAWADA): नवादा स्टेशन पर माघ पूर्णिमा को लेकर कुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके कारण कई रिजर्वेशन वाले यात्रियों की ट्रेन छूट गई. यात्रियों ने रेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. वहीं किउल-गया रेलखंड के नवादा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर गोडा-नई दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस रूकते ही अफरातफरी मच गई. यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आए. हमलोग अपनी सीट तक जाने के लिए कई बार कोशिश किए लेकिन काफी भीड़ की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ पाए.

    लोगों का उग्र रूप देखकर बोगियों के दरवाजे को खोल दिया गया

    इस दौरान कई बोगियों के दरवाजे बंद कर दिए जाने के बाद कुंभ जाने वाले ने दरवाजे के शीशे तोड़ने की कोशिश किया. हालांकि लोगों का उग्र रूप देखकर बोगियों के दरवाजे को खोल दिया गया. जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. ट्रेन के बोगियों में चढ़ने के लिए लोगों को रास्ता नहीं मिल पा रहा था उसके बाबजूद भी लोग एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हुए बोगियों में घुस रहें थे.

    हंगामे के बीच पुलिस रही नदारद

    कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि कितना भी भीड़ हो लेकिन प्रयागराज स्नान करने के लिए जाना है. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक भी रेल पुलिस नजर आयी. जिसकी वजह से कुंभ में जानेवाले लोगों ने अपनी मर्जी से हमसफर ट्रेन को नवादा स्टेशन से खुलने दिया.भीड़ की वजह से ट्रेन को भैयकंप कर दिया गया जिससे 2 मिनट की जगह पर करीब 20-25 मिनट ट्रेन को नवादा स्टेशन पर खड़ी रहना पड़ा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news