Bihar News:खगड़िया पहुंचा प्रगति यात्रा का कारवां, सीएम नीतीश कुमार ने जिले को दी 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    Bihar News:खगड़िया पहुंचा प्रगति यात्रा का कारवां, सीएम नीतीश कुमार ने जिले को दी 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    खगड़िया(KHAGARIYA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम का कारवां आज खगड़िया पहुंचा. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 430 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जिसमें पशु आहार कारखाना का उद्घाटन, नगर सुरक्षा तटबंध और अलौली में लगभग सौ करोड़ की लागत से एक पुल निर्माण की आधारशिला रखी. मौके पर सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे.

    सीएम नीतीश कुमार ने जिले को दी 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया में 430 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 180 योजनाओं का उद्घाटन और 140 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में अलौली प्रखंड के गाड़घाट में बागमती नदी पर पुल का शिलान्यास, महेशखूंटा में पशु चारा फैक्ट्री का उद्घाटन, खगड़िया में निर्मित महिला कॉलेज भवन और महेशखूंटा में ही जीविका भवन का उद्घाटन किया गया. साथ ही खगड़िया के नगर सुरक्षा तटबंध के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया.

    सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दिदियों से किया संवाद

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट पंचायत के वार्ड नंबर  12 और 14 में  विकास कार्य का निरीक्षण किया और जीविका दिदियों के साथ संवाद किया. प्रगति यात्रा में  डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी साथ मौजूद रहे. इन कार्यक्रमों के बाद सीएम नीतीश कुमार समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उसके बाद पटना के लिए प्रस्थान किया.



    Related News