Bihar: नाबालिग जोड़े की तस्वीर हुई वायरल तो ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी, पढ़ें फिर क्या हुआ

    Bihar: नाबालिग जोड़े की तस्वीर हुई वायरल तो ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी, पढ़ें फिर क्या हुआ

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार से रोजाना अजीबो-गरीब खबरे सामने आती है. जिसमे प्रेम-प्रसंग में प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और कई तरह की हरकतें की जाती है. वहीं भागलपुर के कहलगांव प्रखंड से भी म प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े की शादी करवाने का मामला प्रकाश में आया है.जिसमे पकड़े जाने पर दोनों नाबालिगों की शादी करवाई गई.

    नाबालिग जोड़े की तस्वीर हुई वायरल

    जानकारी के मुताबिक दोनो नाबालिग कई महीनों से एक दूसरे से प्यार करते थे. और आये दिन मिलते-जुलते भी थे. वहीं मिलने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनकी तस्वीर लेकर सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया. जब लड़की के परिजोनों को इसकी जानकारी हुई, तो वो आक्रोशित हो गये. और लड़के के परिवार वालों को  भी इसकी सूचना दी.जिसके बाद कई घंटों तक दोनों परिवार वालों में जमकर बवाल हुआ. 

    यह भी पढ़ें 

    शाबाश! यूट्यूब से पढ़ाई कर बिहार का ये युवक बना डीएसपी, स्मार्टफोन ने बदला जीवन

    ग्रामीणों ने जबरन कराई शादी

    वहीं लड़की के परिवार वालों का कहना था कि जब लड़की का फोटो वायरल हो ही गया, तो इस लड़के से ही उनकी बेटी की शादी करवानी पड़ेगी. जिसको लेकर बहुत विवाद हुआ. वहीं इस हंगामा के बीच सैकड़ों ग्रामीण भी परिवार वालों के साथ कहलगांव गंगा घाट के चारधाम में पहुंचे. लेकिन लड़का के परिवार वाले इस शादी को करने से इंकार करते रहे. वहीं हंगामा के बाद मौके पर लड़के को बुलाया गया और सैकड़ों लोगो के बीच शादी कराकर विदाई कर दी गई.लेकिन दोनों लड़का लड़की नाबालिग है, लड़के की उम्र  16वर्ष है, तो वहीं लड़की की 15साल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news