Bihar News:अचानक बाढ़ का  पानी आने से दो हिस्सों में बंटा मिर्जापुर बरछी बीघा पथ , आवागमन हुआ बाधित

    Bihar News:अचानक बाढ़ का  पानी आने से दो हिस्सों में बंटा मिर्जापुर बरछी बीघा पथ , आवागमन हुआ बाधित

    जहानाबाद(JAHAHANABAD):बिहार में इन दिनों बारिश का कहर देखा जा रहा है, लगतार हो रही बारिश की वजह से पूरा बिहार जलमग्न हो चुका है. यहीं वजह है कि बिहार की सारी नदियां उफान पर है जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वही ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले से सामने आया है. जहां मोदनगंज प्रखंड के मिर्जापुर गांव में रविवार को फल्गु नदी में अचानक पानी आने से मिर्जापुर बरछी बीघा पथ दो हिस्सों में बंट गया हैं.

    कई गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है

    वही इसकी वजह से कई गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. दरअसल बीते दिनों बिहार और झारखंड में भारी बारिश के कारण बिहार झारखंड सीमा पर स्थित घोड़ा घाट बियर फॉलिंग शटर टूट गया था.जिससे अचानक काफी मात्रा में पानी फल्गु नदी में आ गया और इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गईं.वहीं इस अचानक आए पानी की वजह से फल्गु नदी में तेज बहाव के कारण मिर्जापुर बरछी बीघा  सड़क टूट गई. इसके कारण कई गांवों में आने जाने में परेशानी हो रही है और कई गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया हैं.

    पढें लोगो ने क्या आरोप लगाया गया

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 सालों से नदी में पानी नहीं आया था.अचानक पानी आने से सड़क दो हिस्से में बंट गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news