झारखंड चुनाव पर बोले गिरिराज सिंह, जेएमएम- कांग्रेस झारखंड को बांग्लादेश और रांची को कराची बनाना चाहते हैं

    झारखंड चुनाव पर बोले गिरिराज सिंह, जेएमएम- कांग्रेस झारखंड को बांग्लादेश और रांची को कराची बनाना चाहते हैं

    पटना(PATNA):20 नवम्बर को दो राज्य महाराष्ट्र और झारखंड में दूसरे चरण का मतदान होना है. उससे पहले पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव है. महाराष्ट्र की जनता निर्णय ले चुकी है वो कभी भी इन लोगों को जो समर्थन करते हो जो समाज को बांटते हों कभी वोट नहीं करेंगे. योगी आदित्यनाथ ने कहा है 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे, बंटोगे तो कटोगे.

    झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं-गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मैं झारखंड के लोगों से प्रार्थना करता हूं, अपील करता हूं, निवेदन करता हूं कि जब कल आप मतदान करने जाएं तो केवल MLA चुनने नहीं जाएं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाएं.अपनी बहु-बेटियों की इज्जत के लिए जाएं. JMM- कांग्रेस दुमका क्षेत्र को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं.झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं. झारखंड की जनता सचेत हो जाए ताकि इन लोगों का सपना पूरा ना हो सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news