Bihar News:पहले युवक ने बर्थडे पार्टी में की मस्ती, फिर पार्टी के बाद दोस्तों ने ही गोली मारकर ली जान, पढ़ें सनसनीखेज मामले का पूरा सच

    Bihar News:पहले युवक ने बर्थडे पार्टी में की मस्ती, फिर पार्टी के बाद दोस्तों ने ही गोली मारकर ली जान, पढ़ें सनसनीखेज मामले का पूरा सच

    कैमूर(KAIMUR):बिहार के कैमूर जिले में बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया.जहां दो गुटों के मारपीट के बाद गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा किया बरामद किया है.वहीं मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव की है.मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी के रुप में की गई है.

    पढ़ें पूरा मामला

    इस मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि आज 4 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के फ़क़्राबाद गांव के समीप करीब 2 से 3 बजे रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली.जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया है.अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि अभियुक्त मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े है.पूर्व में साथ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है एवं जेल भी जा चुके हैं.

    पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

    एसडीपीओ ने बताया कि फक्राबाद में सभी जन्मदिन की पार्टी में एकत्रित हुए थे जहां लड़की छेड़ने को लेकर आपस में विवाद हुआ था, वहीं पार्टी खत्म होने के बाद घर लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फकराबाद में पुनः विवाद हुआ. जिसमे गोली लगने से नौशाद अंसारी की मृत्यु हो गई.पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है, और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है, इसके साथ ही अब तक चार संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news