BIHAR NEWS : बाढ़ में जमीनी विवाद में दिल दहला देने वाली करतूत, दिव्यांग महिला की गोली मारकर हत्या

    BIHAR NEWS : बाढ़ में जमीनी विवाद में दिल दहला देने वाली करतूत, दिव्यांग महिला की गोली मारकर हत्या

    बाढ़ (BARH) : बिहार के बाढ़ जिले में अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेउरा गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक दिव्यांग महिला की सुबह-सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार यह वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुई. मृतक महिलामीना देवी अपने घर से बाहर निकल रही थीं तभी बड़े भाई और उसके बेटे ने मिलकर उन पर हमला किया. पहले बड़े भाई के बेटे ने एक गोली चलाई उसके बाद बड़े भाई ने दो और गोलियां चलाकर महिला की हत्या कर दी.

    जमीनी विवाद में वारदात

    स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

    छोटे भाई रघुवंश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह घटना उनके परिवार के लिए बेहद दुखद है. उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े भाई और उसके बेटे की यह कार्रवाई पूरी तरह से जानबूझकर की गई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला पूरी तरह से पूर्वनियोजित था और यह जमीनी विवाद का नतीजा है.

    पुलिस छानबीन में जुटी

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल को घेर लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और बताया कि घटना में इस्तेमाल हुई आग्नेयास्त्र को भी बरामद कर लिया गया है.



    Related News