पटना (PATNA) : आज पूरे बिहर में बिहार दिवस मनाया जा रहा है. बिहार को पूरे 111 साल हो गए हैं. जिसे लेकर बिहार के लोगों में जश्न का माहौल है. कई जगहों पर इसे लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों में कई मशहूर कलाकार शामिल होने पटना पहुँच रहे हैं. राज्य के अंदर 22 से 24 मार्च तक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. इन कार्यक्रमों में नाच गाने से लेकर कई तरह के प्रोग्राम किए जा रहे हैं. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है. सबसे महत्वपूर्ण और गर्व की बात तो ये है कि ये कार्यक्रम न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी आयोजित किए गए हैं. जिसमें अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, स्वीडन शामिल है. इस बार का बिहार दिवस कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तरफ से मुख्य रूप से आयोजित करवाया जा रहा है.
यहां किए जाएंगे प्रोग्राम
इस जश्न भरे माहौल में कई ऐसे मशहूर कलाकार हैं जो इसमें चार चांद लगाने आ रहे हैं. जिसे लेकर लोग काफी उत्साही हैं. राजधानी पटना में कई जगहों पर तैयारी शुरू हो गई है. गांधी मैदान, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, रविंद्र भवन और बिहार संग्रहालय में कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे. वहीं 75 हजार सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे प्रभातफेरी का आयोजन करेंगे.
कई मशहूर कलाकार होंगे शामिल
इन तीन दिन के प्रोग्राम में कई नामचीन कलाकार शामिल होंगे. जिनमें पहले दिन जावेद अली, दूसरे दिन मैथिली ठाकुर और तीसरे दिन गजल गायक तलत अजीज का कार्यक्रम तय किया गया है. इसके अलावा अंतिम दिन इंडियन आईडल फेम गायक सलमान अली, दीपाली सहाय और ऐश्वर्य निगम इस कार्यक्रम में अपनी कला से तबाही मचाने के लिए पटना पहुँच रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

