ब्रिटिश काल से बिहार के साथ हो रहा भेदभाव, 28 जिले में बाढ़ और सुखाड़ होने के बावजूद नहीं मिल रहा स्पेशल स्टेट का दर्जा- नीरज कुमार

    ब्रिटिश काल से बिहार के साथ हो रहा भेदभाव, 28 जिले में बाढ़ और सुखाड़ होने के बावजूद नहीं मिल रहा स्पेशल स्टेट का दर्जा- नीरज कुमार

    पटना (PATNA) : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है. इस मुद्दे पर सियासी जंग छिड़ गई है. दोनों तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जारी है. अब इसे लेकर जदयू MLC सह प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यहाँ कुछ लोग बिहारी नहीं भाजपाई हैं. कुछ राज्यों को स्पेशल कटेगरी और स्पेशल स्टेट दोनों दिया गया है,  लेकिन ब्रिटिश काल से बिहार के साथ भेद भाव हो रहा है.

    कई जिलों को स्पेशल स्टेट का दर्जा पर बिहार को क्यों नहीं - नीरज कुमार

    नीरज कुमार ने अपने बात को आगे रखते हुए कहा कि BJP ना हीं स्पेशल कटेगरी दे रही और ना ही स्पेशल स्टेटस दे रही है. महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों को स्पेशल स्टेट का दर्जा मिला हुआ है. लेकिन बिहार के 28 जिले बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होते हैं तो फिर बिहार को क्यों नही. ऐसा संविधान में प्रवधान भी है कि जो पिछड़ा राज्य है उसको आप स्पेशल स्टेट या कटेगरी दे सकते हैं.

    371 हटाने के लिए कौन सा फरिस्ता आएगा- नीरज कुमार

    जातीय आधारित गणना आप करवाएगा नही और 9वी सूची में डालने के मसले पर इधर उधर कीजियेगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां 370 को आपने हटाया तो 371 हटाने के लिए कौन सा फरिस्ता आने वाला है. इसे भी तो उन्हें ही करना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news