बिहार इंटर 2026 : समस्तीपुर का आदित्य प्रकाश SCIENCE में 481 अंक लाकर बना टॉपर

    समस्तीपुर (SAMASTIPUR) : बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया. इस वर्ष साइंस संकाय में 481 अंक प्राप्त कर आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है. उनकी इस उपलब्धि से समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है. परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना देखी जा रही है.

    नियमित पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग सफलता की कुंजी

    आदित्य प्रकाश समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत पांढ गांव के निवासी हैं. वे हरेंद्र कुमार के पुत्र हैं. उनके पिता सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग उनकी सफलता की मुख्य वजह रही.

    मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं आदित्य

    आदित्य प्रकाश का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है. उन्होंने कहा कि वे मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आदित्य और उनके परिवार को बधाई दी है. आदित्य के मां ने बताया कि बेटे की मेहनत पर उन्हें गर्व है. उन्होंने कहा कि आदित्य शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रहा है और उसने हमेशा लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की. बेटे की सफलता से परिवार का सपना पूरा हुआ है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news