बिहार : निर्दल सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, निकल जाएंगे जेल से,क्यों मचा हुआ था सियासी बवाल !

    बिहार : निर्दल सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, निकल जाएंगे जेल से,क्यों मचा हुआ था सियासी बवाल !

    TNP DESK-बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.  जानकारी मिली है कि पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों में जमानत दे दी है.  पूर्णिया के भी एक मामले में जमानत मिल गई है.  पप्पू यादव को 6 फरवरी की रात पटना पुलिस ने उनके मंदिरी  आवास  से गिरफ्तार किया था.  गिरफ्तारी को लेकर हंगामा भी हुआ था.  इस मामले में पुलिस अलग से भी मुकदमा दायर किया था.  दरअसल, 31 साल पुराने एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.  उनकी इस गिरफ्तारी से सियासी बवाल मच गया था.  

    सरकार पर आरोप था कि नीतीश सरकार की पुलिस बदले की कार्रवाई से काम  कर रही है.  पप्पू यादव जहानाबाद की नीट छात्रा  की संदिग्ध मौत के मामले की जांच को लेकर मुखर रहे हैं.  पप्पू यादव के सवालों से सरकार कभी-कभी असहज  होती रही.  इस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया.  पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इसकी निंदा की थी.  जानकारी के अनुसार कोर्ट ने पप्पू यादव को पटना के कोतवाली, बुद्धा  कॉलोनी थाने में दर्ज  केस  में भी जमानत  दे दी है. 

     इसके साथ ही उन्हें पूर्णिया कोर्ट में दर्ज अन्य मामलों में भी जमानत मिल गई है.  पप्पू यादव के खिलाफ गर्दनीबाग और  बुद्धा कॉलोनी थानों में धरना प्रदर्शन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का कांड दर्ज किया गया था.  पप्पू यादव ने आरोप  आरोप लगाया था कि जेल में उन्हें इंजेक्शन देकर मारने की साजिश की जा रही है.  पप्पू यादव को सभी मामलों में जमानत मिलने की सूचना से समर्थकों में खुशी का माहौल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News