Bihar: हड़बड़ी इतनी कि महिलाओं की जगह पुरुषों के खाते में भेजे गए पैसे, राजद ने कैसे बोला है हमला!

    Bihar: हड़बड़ी इतनी कि महिलाओं की जगह पुरुषों के खाते में भेजे गए पैसे, राजद ने कैसे बोला है हमला!

    Tnp desk: राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश  सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है.  राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सोशल मीडिया एक्स  पर एक पोस्ट किया है.  कहा है कि एनडीए के नेताओं ने रिश्वत देकर वोट ख़रीदा.  आगे कहा है कि सत्ता पाने की हड़बड़ी इतनी अधिक थी कि नेताओं के दबाव में अधिकारियों ने बड़ी गड़बड़ी कर दी. इस योजना के तहत ₹10,000 की राशि महिलाओं के बजाय पुरुषों के खाते में भेज दी गई.  अब उनसे वापस पैसे मांगे जा रहे है.  पोस्ट में कहा है कि बिहार में एनडीए नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देकर वोट खरीदने और सत्ता पाने की इतनी हड़बड़ी  थी कि बेचारे भयंकर गड़बड़ी कर बैठे.   बेचैनी और असुरक्षा इतनी ज्यादा थी कि महिलाओं की बजाय ₹10,000 पुरुषों के खाते में भेज दिए. 

    अब पुरुषों को 10,000 लौटाने  के लिए "लव लेटर" लिखे जा रहे है.  बिहार में भुखमरी, महंगाई, पलायन और बेरोजगारी इतनी अधिक है कि दस  हजार तो जिस वक्त डालें होंगे, उसी  समय खर्च हो गया होगा.  बेचारे पुरुष अब यह  राशि बिल्कुल भी नहीं लौटा पाएंगे.  क्योंकि पहले उनका वोट लौटाओ , ईवीएम  धांधली, वोट खरीदी, वोट  चोरी और मशीनरी से बनाई सरकारों को कितने दिन छुपाओगे? सच एक दिन बाहर निकलेगा ही.  बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव  के पहले नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी.  जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में ₹10,000 भेजे गए थे. अब तक करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी है. 

    सरकार ने कहा था कि महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से राशि दी जा रही है.  फिर 6 महीने बाद समीक्षा कर उन्हें ₹2,00,000 तक अत्यधिक सहायता राशि दी जाएगी. बिहार चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल समेत अन्य विपक्षी दल इस योजना पर नीतीश  सरकार को लगातार घेर  रहे है. विपक्ष का आरोप  है कि चुनाव के ठीक पहले ₹10,000 देकर सरकार ने वोट खरीद लिए. एनडीए को बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने की यही प्रमुख वजह रही. हालांकि सत्ता पक्ष के नेता इस आरोप  को निराधार बताते है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News