गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार: गुरुजी सिखा रहे थे प्यार का पाठ, फिर दो छात्राओं संग क्लासरूम से हो गए फरार

    Ranchi, Jharkhand
    गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार: गुरुजी सिखा रहे थे प्यार का पाठ, फिर दो छात्राओं संग क्लासरूम से हो गए फरार

    भागलपुर(BHAGALPUR):
    गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है, लेकिन ऐसे कई मामले पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में आते रहे हैं, जहां शिष्य-गुरु की हरकतों ने पूरे समाज को शर्मसार कर डाला है. एक बार फिर भागलपुर में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य की परम्परा को तार-तार कर दिया है. दरअसल अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली दो-दो छात्राओं को लेकर गुरुजी फरार हो गए हैं. ऐसे में पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है. 

    बता दें यह घटना कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र की है. थाना क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय धनौरा में पढ़ने वाली दो छात्रा को इसी स्कूल के शिक्षक हरिओम यादव लेकर फरार हो गए हैं. दोनों नाबालिग नौवीं क्लास की छात्रा है और इसी क्लास के "क्लास टीचर" हरिओम यादव दोनों छात्रा को बहला फुसलाकर लेकर भागे हैं. शिक्षक हरिओम यादव बिहार सरकार द्वारा घोषित छुट्टी के एक दिन बाद 27 मई से छात्रा के साथ गायब हैं. घटना के बाद दोनों छात्रा के परिजनों ने रसलपुर थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है, लेकिन मामला दर्ज होने के 13 दिन बाद भी शिक्षक और छात्रा का पता नहीं चल पाया है.

    इधर थाने में दिए आवेदन में छात्रा के परिजनों ने बताया है कि शिक्षक के पास दो मोबाइल नंबर था और छात्रा से शिक्षक अलग-अलग नंबर से बातचीत करता था. एक दिन एक छात्रा को छत पर बात करते पिता ने पकड़ लिया और सख्ती से पूछने पर बताया कि मोबाइल नंबर और मोबाइल स्कूल शिक्षक हरिओम यादव ने दिया है. पकड़ी गई छात्रा ने ही अपनी एक अन्य सहेली के बारे में भी बताया कि वह भी इसी शिक्षक से बात करती है और उसे भी शिक्षक ने ही मोबाइल फोन दिया है. शिक्षक से जब परिजनों ने बात किया तो शिक्षक ने उल्टे छात्र के माता-पिता को डराया और धमकाया था. इसके बाद परिजन ने स्कूल में जाकर स्कूल के प्राचार्य से मिलकर घटना की जानकारी दी थी, और उस घटना के 10 दिन बाद दोनों छात्रा को लेकर शिक्षक फरार हो गया है. आवेदन में बताया गया है कि शिक्षक स्कूल में हाजिरी बनाकर दोनों छात्रा को लेकर बाजार में घूमा करते थे और रोकने -टोकने पर बताते थे कि पढ़ाई के सिलसिले में लेकर जा रहे हैं. इधर घटना से संबंधित वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है. साथ ही शिक्षक के घर पर भी छापेमारी की गई है और मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया गया है. ऐसे में पुलिस लगातार तकनीकी अनुसंधान कर छापेमारी कर रही है ताकि जल्द ही छात्रा का पता लगाया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news