बीजेपी के पोस्टर पर बिहार सरकार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का पलटवार, कहा- संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही एनडीए में टूट हुई

    बीजेपी के पोस्टर पर बिहार सरकार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का पलटवार, कहा- संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही एनडीए में टूट हुई

    पटना(PATNA): बीजेपी ने पोस्टर के जरिए बिहार में वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन पर जोरदार तंज किया है. इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने एनडीए और महागठबंधन की सरकार के बीच तुलना की है. बीजेपी के पोस्टर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों के बयानबाजी के कारण जेडीयू एनडीए से अलग हो गई. संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही एनडीए में टूट हुई है. उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि जब वे सरकार में थे तब क्या उपलब्धि हासिल की.

    संजय जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई

    ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई. नीतीश कुमार के नेतृत्व में विजय सिन्हा मंत्री थे, लेकिन आज चिल्ला रहे हैं. विजय सिन्हा आज नीतीश सरकार की खामियां गिना रहे हैं. वे पहले अपना परफॉर्मेस बताएं कि मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया. उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा लंबे समय तक नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे, वे अपने विभाग की उपलब्धि को बताएं. विपक्ष में रहते हैं तो भटर-भटर बोलते रहते हैं और पक्ष में रहते हैं तो काम नहीं करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news