बिहार सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों एवं शहीदों के प्रति उदासीन है- नित्यानंद राय

    बिहार सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों एवं शहीदों के प्रति उदासीन है- नित्यानंद राय

    पटना (PATNA) : बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के समीप बाबू कुंवर सिंह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा 30 जून को स्थापित की जाएगी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बात की घोषणा की है. प्रतिमा स्थल के पास रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य भी कराए जाएंगे. इसी के साथ नित्यानंद राय ने बिहार सरकार पर जमकर निशान साधा और कहा कि बिहार सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों एवं शहीदों के प्रति उदासीन है. वही नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार पर देश के अमर शहीदों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.  

    इस तारीख से होगी तैयारी शुरू

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने इस बात की घोषणा की है कि आरा रेलवे स्टेशन के समीप त्रिभुवन कोठी मोड़ के पास बाबू कुंवर सिंह जी की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी.  इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने स्थल का चयन कर लिया है.  प्रतिमा स्थल के पास रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य भी कराए जाएंगे. 10 मई से प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कराई जाएगी और वहां से क्षतिग्रस्त संरचनाओं को हटाया जाएगा। 15 जून से प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू होगा और 30 जून को प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

    अमित शाह ने साल भर पुराना वादा किया पूरा

    नित्यानंद राय ने कहा कि 2022 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आरा में बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान राष्ट्रीय झंडा फहराने का एक नया रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था.तभी अमित शाह ने जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आरा में कुंवर सिंह की भव्य प्रतिमा बनवाने की घोषणा की थी. केंद्र सरकार अपने किए हुए वादों को निभाती है, और इसका उदाहरण आरा में बन रही यह प्रतिमा है. अमित शाह की घोषणा के साल भर बाद ही आरा शहर में बाबू वीर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news