Bihar Election 2025 : चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

    Bihar Election 2025 : चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

    पटना (PATNA): आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पटना जिले के दो विधानसभा क्षेत्र, फुलवारी शरीफ से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा से योगी चौपाल, सारण जिले के तरैया से अमित कुमार सिंह, पूर्णिया के कस्बा से भानु भारतीय, मधुबनी के बेनीपट्टी से सुभदा यादव, किशनगंज से अशरफ आलम, सीतामढ़ी के परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर, मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है. 

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पार्टी से टिकट के लिए करीब 600 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया था. स्क्रीनिंग कमेटी सभी उम्मीदवारों की जांच कर रही है. अभी इन 11 प्रत्याशियों पर मोहर लगी है. ये सभी लोग पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. 

    उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दूसरी और तीसरी सूची भी जारी की जाएगी. साथ ही हमारी पार्टी का जो दिल्ली मॉडल रहा है, उसी मॉडल पर हम बिहार की 245 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. यह हमारा बिहार में पहला विधानसभा चुनाव है, लेकिन हम पूरी ताकत से मैदान में हैं. उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी के बिना बिहार में किसी की भी सरकार बनना संभव नहीं होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news