Bihar: मंत्री रत्नेश सदा का विवादित बयान, कहा-पैसे की लालच में एससी एसटी समाज के लोग करते हैं शराब की डिलीवरी

    Bihar: मंत्री रत्नेश सदा का विवादित बयान, कहा-पैसे की लालच में एससी एसटी समाज के लोग करते हैं शराब की डिलीवरी

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): सीतामढ़ी में शराबबंदी कानून पर आधारित एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मध निषेध उत्पाद एवम निबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि एससी एसटी के लोग शराब के अवैध धंधे को लेकर बदनाम है.

    पैसे की लालच में एससी एसटी समाज के लोग करते हैं शराब की डिलीवरी-मंत्री

    मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि छोटी सी लालच में इस समाज से जुड़े लोग शराब के धंधे में आ जाते हैं और शराब माफिया इसे शराब की डिलीवरी करवाता है यह लोग अशिक्षित हैं जिसके कारण इनका गलत इस्तेमाल करते है.

    पढ़ें और मंत्री जी ने क्या कहा 

     मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि बिहार में शराब की होम डिलेवरी हो रहा है.जिसमे दलित समुदाय के लोग शामिल है.सीतामढ़ी के बखरी स्थित महालादित दलित बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री रत्नेश सदा यहां पहुंचे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news