BIHAR: मोकामा में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई-एएसआई समेत तीन घायल

    BIHAR: मोकामा में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई-एएसआई समेत तीन घायल

    मोकामा(MOKAMA): मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया है जिसमें एसआई, एएसआई समेत 3 पुलिस कर्मी जख़्मी हो गये हैँ जबकी एक को रेफर किया गया है. मामला बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र का है. जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी एवं उसके परिजनों ने घेरकर हमला कर दिया है. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. साथ ही दरोगा आदर्श कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एक पुलिसकर्मी शामिल हैं.

    वहीं डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया कि मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों ज़ख्मियों को लाया गया था, शैलेंद्र कुमार सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है, उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने सुबह 9:30 बजे गई पुलिस के साथ हाथापाई एवं धक्का मुक्की, परिजनों व आरोपी के द्वारा की गई है. आरोपी पोलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह मरांची का ही रहने वाला है और थाना में पंजीकृत एक कांड में अभियुक्त था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस गई थी. इसी दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की गई, साथ ही पत्थर चलाए गए हैं जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news